फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर बमबाजी कांड: दिल्ली में किन्नर के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने दबोचा…दरोगा के बेटे ने उगले थे राज

Sun, 21 Dec 2025 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के घर बमबाजी करने का 17 वर्षीय मास्टरमाइंड दिल्ली में किन्नर के घर से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दरोगा का बेटा और उसका साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा के जरौली में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर बमबाजी करने का मास्टरमाइंड किशोर निकला। पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ा है। आरोपी दिल्ली में एक किन्नर के घर में छिपा था। उसे शनिवार शाम को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इससे पहले बमबाजी करने के दरोगा के आरोपी बेटे सहित दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मनोज भदौरिया के यहां बीती शनिवार रात को बमबाजी हुई थी। रायबरेली में तैनात दरोगा राजनारायण सिंह परिहार के बेटे कृष्णा, नयापुरवा के यश यादव और एक किशोर को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने बर्रा विश्वबैंक निवासी 17 वर्षीय किशोर के कहने पर बम फेंकने की बात स्वीकारी थी। किशोर दिल्ली के गोकुलपुरी में किन्नर के घर छिपा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें