जानलेवा हमले के मुकदमे में दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किशोरी के चाचा को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। हालांकि अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हुई। न्यायाधीश ने 12 दिन बाद अगली पेशी की तारीख तय की है।
माखी थाने में वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई ने किशोरी (विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली) के चाचा पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। 14 साल तक मुकदमे में वह फरार था। वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश मो. राशिद ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। 21 नवंबर को पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था।