फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केसः अब 27 अप्रैल तक सीबीआई रिमांड पर विधायक कुलदीप सेंगर    

Sat, 21 Apr 2018 11:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम विधायक को कोर्ट में पेश किया गया
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कोे 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया गया। सीबीआई ने शुक्रवार शाम विधायक को पाक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने विधायक को छह दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। इसके बाद सीबीआई विधायक को लेकर लखनऊ लौट गई। सीबीआई टीम गुरुवार रात शहर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पाक्सो एक्ट के मुकदमे में रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार दिन में न्यायिक तैयारी पूरी कर ली गई। शाम 4:58 बजे आईजी जीके गोस्वामी के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम जिला सत्र न्यायालय पहुंची और विधायक को पाक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया।

यहां सीबीआई के विवेचक डिप्टी एसपी आरआर त्रिपाठी और सीबीआई के अधिवक्ता विनीत कुमार ने विशेष न्यायाधीश पाक्सो आशुतोष कुमार से विधायक को पाक्सो एक्ट के मुकदमे की जांच के लिए रिमांड की अर्जी दी। न्यायाधीश ने सीबीआई को विधायक की छह दिन की रिमांड स्वीकर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें