फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केसः जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ करेगी CBI, माखी थाने का किया निरीक्षण

Tue, 17 Apr 2018 02:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव माखी थाने में पहुंची सीबीआई की टीम
विज्ञापन
चर्चित उन्नाव रेप कांड में सीबीआई के जीके गोस्वामी राघवेंद्र वत्स सहित पांच सदस्यों की टीम मंगलवार को माखी थाना पहुंची। सीबीआई के विश्ववसनीय सूत्रों के हवाले से यह भी इनपुट मिला है कि केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौका मुआयना करने के बाद गवाहों से दोबारा पूछताछ करेगी। सीबीआई के अनुरोध पर स्पेशल कोर्ट ने देर शाम इस मामले में उन्नाव जेल में बंद 5 अभियुक्तों को मंगलवार को तलब किया है ।
विज्ञापन


उन्नाव प्रकरण : पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज 
उन्नाव प्रकरण में सोमवार को रेप पीड़िता का सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। इस बयान को सीलबंद कर सुरक्षित रख लिया गया। इससे पूर्व सीबीआई भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीड़िता व उसकी मां को कोर्ट में लेकर आई। बयान दर्ज कराने के बाद सीबीआई पीड़िता को अपनी सुरक्षा में लेकर चली गई।



 

उन्नाव प्रकरण : सीबीआई दर्ज किया एक और केस

उन्नाव माखी थाने में पहुंची सीबीआई की टीम
उन्नाव प्रकरण में सीबीआई ने एक और केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने उन्नाव के माखी थाने में दर्ज पीड़िता के अपहरण व गैंगरेप मामले की जांच करेगी। उन्नाव प्रकरण में सीबीआई ने यह चौथी एफआईआर दर्ज की है।  

हाईकोर्ट ने सीबीआई को पहले के मामले की भी जांच करने के निर्देश दिए थे। यह मामला 20 जून को 2017 को पीड़िता की मां ने दर्ज कराया था। इसमें शुभम सिंह और अवधेश तिवारी के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है।

बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर इस मुकदमे में सामूहिक बलात्कार की धारा 376 डी को जोड़ते हुए नरेश तिवारी व दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। उन्नाव प्रकरण की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को पूर्व के मामले की भी जांच करने के आदेश दिए थे। आदेश की कॉपी मिलने के बाद अब इस मामले को भी सीबीआई ने अपने यहां रजिस्टर कर लिया है

सीबीआई का पूरा ध्यान बलात्कार मामले पर

उन्नाव माखी थाने में पहुंची सीबीआई की टीम
सीबीआई उन्नाव प्रकरण में बलात्कार मामले पर पूरा फोकस कर रही है। हालांकि अन्य मामलों की भी जांच चल रही है। मुख्य फोकस विधायक पर लगे आरोपों को लेकर है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसकी मददगार शशि सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया।

इसके बाद सीबीआई उसे लेकर उन्नाव चली गई। इधर, विधायक व शशि सिंह से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। विधायक ने घटना वाले दिन यानी 4 जून को खुद के उन्नाव से बाहर होने का दावा किया है। सीबीआई इसका सीडीआर व दूसरे तकनीकी माध्यमों से मिलान कर रही है। 

सेंगर और शशि को आज उन्नाव लेकर पहुंचेगी सीबीआई

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को विधायक कुलदीप सेंगर और उसकी मददगार शशि सिंह को उन्नाव ले जाया जाएगा, जहां सीबीआई 20 जून को दर्ज कराए गए केस और 12 अप्रैल को दर्ज हुए मुकदमे की पड़ताल करेगी। साथ ही घटना स्थल पर भी पीड़िता के साथ अभियुक्त विधायक और शशि सिंह का भी आमना सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो-वीडियो की भी सीबीआई करेगी जांच

उन्नाव गैंगरेप मामला
इन सबके साथ सीबीआई की टीम इस पूरे प्रकरण से जुड़े ऑडियो और वीडियो की भी जांच करेगी। विधायक और पीड़िता के चाचा के बीच बातचीत का ऑडियो काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं उन्नाव के एक डॉक्टर का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें डाक्टर पीड़िता की उम्र 19 साल से अधिक बता रहा है। 

सीबीआई जांच से संतुष्ट पीड़िता
कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने आई पीड़िता ने बाद में मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। पीड़िता ने कहा कि वह सीबीआई जांच से पूरी तरह संतुष्ट है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें