फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र के प्यार का चक्कर ‘चिरकुट चंदन की अनोखी प्रेम कहानी’

Mon, 16 Apr 2018 03:53 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- इसी महीने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही राहुल देव की यह फिल्म
- ‘वोडका डायरीज’ और ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म के सहायक निर्देशक रह चुके हैं शहर के राहुल
 
विज्ञापन
राहुल देव वर्मा हैं फिल्म के निर्देशक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के साथ काम कर चुके कानपुर के राहुल देव वर्मा इसी महीने अपनी फिल्म ‘चिरकुट चंदन की अनोखी प्रेम कहानी’ को ऑनलाइन रिलीज करने जा रहे हैं। राहुल देव ‘वोडका डायरीज’ और ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म के सहायक निर्देशक रह चुके हैं। 
विज्ञापन

नौबस्ता राजीव विहार निवासी राहुल देव वर्मा का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ रहा। मुंबई के कॉल सेंटर में नौकरी करने के साथ-साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना संघर्ष जारी रखा। साल 2011 में नोएडा के एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से फिल्म डायरेक्शन का कोर्स पूरा करने के बाद वह मुंबई पहुंचे थे। राहुल ने बताया कि इंटरनेशनल बीपीओ (कॉल सेंटर) में नौकरी के दौरान उन्होंने तमाम तरह के अनुभव प्राप्त किए जिनका फायदा फिल्म इंडस्ट्री में मिला। साल 2012 में स्काई स्टार एडवरटाइजिंग एजेंसी के साथ टेलीविजन के लिए एडफिल्में बनाईं। साल 2013 में ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म में डायरेक्टर अश्वनी अय्यर तिवारी का सहायक बनने का मौका मिला। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लीड रोल में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रत्ना पाठक शाह और एक्टर पंकज त्रिपाठी थे। इसके बाद राहुल साल 2017 में ‘वोडका डायरीज’ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने का मौका मिला। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में केके मेनन, मंदिरा बेदी, रायमा सेन थीं। हाल ही में राहुल ने तिग्मांशु धूलिया की टीम के साथ ‘बुलबुल बंदूक’ फिल्म में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, पंकज त्रिपाठी, केके मेनन, जिमी शेरगिल, श्रेया शरण हैं।  
 

 

कानपुर के कलाकारों के साथ बनाई फिल्म

राहुल देव वर्मा
राहुल ने कानपुर शहर के कलाकारों के साथ ‘चिरकुट चंदन की अनोखी कहानी’ फिल्म बनाई है। इस फिल्म को इसी महीने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म किशोर उम्र के लड़कों की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह नई उम्र के लड़के प्रेम जाल में फंसते हैं और उन्हें कैसे-कैसे खतरे मोल लेने होते हैं। इस फिल्म की शूटिंग शहर के बर्रा, गोविंद नगर, मोतीझील, बुद्ध पार्क, मोतीझील में की गई थी। थिएटर आर्टिस्टों ने भी इस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। इस फिल्म को राहुल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजने जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन

प्रोफाइल:-

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ निल बटे सन्नाटा फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल देव
नाम: राहुल देव वर्मा
जन्म: 7 मई 1987, जहानाबाद (फतेहपुर)
घर: राजीव विहार, नौबस्ता
पिता: स्वर्गीय देवनंदन वर्मा
मां: राजकुमारी वर्मा
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
पेशा: वोडका डायरीज और निल बटे सन्नाटा फिल्म के सहायक निर्देशन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें