फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केस: सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को किया गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 06:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले से बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सीबीअाई की टीम ने आज (शुक्रवार) सुबह भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर काे हिरासत में ले लिया था । सीबीआई ने इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर पूछताछ की। सीबीआई ने सेंगर को सुबह 5 बजे हिरासत में लिया था। सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को शाम को ही जांच शुरू की थी। विधायक के खिलाफ इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अाैर उनके साथियाें पर गैंगरेप अाैर पीड़िता के पिता की हत्या का मामला है। विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण कर शादी के लिए दवाब डालना), 376 (बलात्कार), 506(धमकाना) और पॉस्को एक्ट के तहत सुनवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें