जम्मू और कश्मीर के चर्चित कठुआ कांड पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तापक्ष पर जमकर कटाक्ष किए। अखिलेश ने कहा कि कठुआ में जो दिल दहलाने वाला बलात्कार और हत्या हुई है वो मानवता के ऊपर कलंक है। इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि आज देशभर में बच्चियों के साथ जो दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य हो रहे हैं। उसके लिए वो भी ज़िम्मेदार हैं जो इन अपराधियों को राजनीतिक अभयदान दे रहे हैं। ये सत्तापक्ष की राजनीति और बेशर्मी का निम्नतम स्तर है।