फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, नाली विवाद में निकाली चुनावी खुन्नस, घटना के बाद अरोपी फरार

Fri, 18 Jun 2021 04:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में शुक्रवार सुबह छह बजे नाली निकालने को लेकर गांव के 65 वर्षीय अमृत प्रसाद का वर्तमान प्रधान पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है जिस जगह वृद्ध की भैंस बंधती हैं, वहां से वर्तमान प्रधान पक्ष के लोग नाली निकाल रहे थे।
विज्ञापन


वृद्ध के विरोध करने पर प्रधान पक्ष के लोगों ने उसकी कुल्हाड़ी व डंडों से वारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बचाव करने पहुंचे दो लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है पीड़ित पक्ष की ओर से अभीतक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

वहीं चर्चा है कि वर्तमान प्रधान व वृद्ध के बीच चुनावी रंजिश भी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। जिसे बाद में नाली विवाद से जोड़ दिया गया। शिव कृपाशंकर कनौजिया ने बताया की घटना की जांच कर कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें