फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो ट्वीट कर बिठूर पुलिस पर लगाए सब्जी वालों को पीटने का आरोप

Fri, 18 Jun 2021 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वीडियो में किशोर सब्जी बेचने के दौरान पुलिस पर डंडा मारने का आरोप लगा रहा है। युवक के हाथ और किशोर के पैर पर चोटें भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर की मंधना बाजार में सब्जी बेचने वाले एक युवक और किशोर का वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में किशोर सब्जी बेचने के दौरान पुलिस पर डंडा मारने का आरोप लगा रहा है। युवक के हाथ और किशोर के पैर पर चोटें भी दिख रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर एकाउंट से ये वीडियो ट्वीट किया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पुलिसवालों द्वारा गरीब सब्जी वालों पर अनावश्यक लाठियां बरसाने का आरोप।

सर्वथा अनुचित व दुखद, अधिकारों का खुला दुरुपयोग। साथ ही उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग भी की। एक यूजर ने उनके ट्वीट पर कमेंट किया कि यह कानपुर पुलिस है। अपना बचाव पहले ही कर लेती है। सब जानते हैं इन पुलिस वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


वहीं बिठूर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो बुधवार शाम का है। सब्जी दुकानदारों ने 7 बजे के बाद भी दुकानें खोल रखी थीं। 8 बजे पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो सभी दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। इस वजह से उनको चोटें आई हैं। मारपीट के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें