फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहा तो पड़ोसी ने गोली मारी, खून से लथपथ युवक पहुंचा घर, फैली दहशत

Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
युवक को मारी गोली - फोटो : amar ujala
उन्नाव के इंद्रानगर में रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में शिक्षक के बेटे ने पड़ोसी रोडवेज कर्मी के बेटे पर तमंचे से गोली चला दी। दाहिने हाथ की कलाई में गोली व पेट में छर्रे लगने से वह लहूलुहान हो गया। घायल युवक के साले ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आरोपी को पकड़ने को उसके घर का दरवाजा खुलवाने के लिए घंटों चेतावनी देते रहे।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
बाद में पड़ोसी की छत से पुलिस पहुंची और मेन गेट व कमरों के कुंडे तोड़े, लेकिन आरोपी व उसके पिता घर में नहीं मिले। पुलिस आरोपी की पत्नी, छोटे भाई व मां को पूछताछ को कोतवाली लेकर जा रही थी तभी अचानक आरोपी की मां की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए लाई पुलिस - फोटो : amar ujala
माखी थाना क्षेत्र कोरारी गांव निवासी अवधेश कुमार मिश्रा ने सात साल पहले इंद्रानगर में मकान बनवाया था। अवधेश इस समय उत्तराखंड के हल्द्वानी में परिवहन विभाग में रोडवेज बस चालक के पद पर तैनात हैं और अपने दो बेटों और पत्नी रामा मिश्रा के साथ हल्द्वानी में रहते हैं। बड़ा बेटा रवितेश हल्द्वानी में ही ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। 20 मार्च को वह हल्द्वानी से अपनी ससुराल फतेहपुर जिले के चौडगरा क्षेत्र के हाजीपुर गांव गया था।

 

4 of 6
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
शनिवार रात 11 बजे वह बाइक से साले पवन तिवारी के साथ उन्नाव स्थित घर पहुंचा। घर के रास्ते में पड़ोस में रहने वाले शिक्षक देवीशरण श्रीवास्तव की तीन कारें खड़ी थीं। रास्ता बंद होने से रवितेश ने कार हटाने को कहा। मकान की पहली मंजिल पर मौजूद देवीशरण का बेटा ज्ञानप्रकाश लॉबी में खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा और कार न हटाने की बात कही। रवितेश के विरोध पर उसने तमंचे से गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ की कलाई में और पेट में छर्रे लगने से रवितेश लहूलुहान होकर गिर गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। घायल के साले पवन ने पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एएसपी उत्तरी विनोद पांडेय, सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, स्वॉट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी ज्ञानप्रकाश के घर में ही छिपे होने की आशंका में दरवाजा खोलने की अपील करती रही। कई घंटों बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस की एक टीम बगल के मकान की छत से आरोपी के घर में दाखिल हुई, लेकिन आरोपी व उसका पिता नहीं मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
घर में आरोपी की शिक्षक पत्नी, मां, बहन व छोटा भाई ही थे। महिला पुलिस की मदद से मां, पत्नी व छोटे भाई को कोतवाली लेकर जा रही थी, तभी मां की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत ठीक होने पर आरोपी की पत्नी, मां व छोटे भाई को कोतवाली लाया गया। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ज्ञानप्रकाश और उसकी पत्नी निशि श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी व गालीगलौज देने की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी ज्ञान प्रकाश व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें