फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: अंतिम यात्रा के दौरान बंदरों का हमला, मृतका का पौत्र और बीडीसी घायल

Mon, 02 Jun 2025 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बंदरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य भइया लाल (50) व मृतका के पौत्र सोनू ( 16) को काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गोरीमऊ में वृद्धा के शव की अंतिम यात्रा में रविवार को शामिल हुए लोगों पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें मृतका के पौत्र व क्षेत्र पंचायत सदस्य को घायल कर दिया। रामरती ( 85) का बीमारी से शनिवार को निधन हो गया।

विज्ञापन


रविवार को सुबह घर पर शव की अंतिम यात्रा के लिए परिजन सहित गांव के लोग एकत्र हुए। सात बजे के करीब बंदरों ने भीड़ पर हमला कर दिया। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे।

बंदरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य भइया लाल (50) व मृतका के पौत्र सोनू ( 16) को काट कर जख्मी कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें