फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: कार एक्सीडेंट मामले में ड्राइवर और क्लीनर की सीबीआई को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड

Fri, 02 Aug 2019 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर शुक्रवार दोपहर को लखनऊ सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किए गए। इस दौरान सीबीआई को ड्राइवर और क्लीनर की एक दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इसके बाद दोनों को दिल्ली में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को निपटाने के लिए सीबीआई को 7 दिन का समय दिया है, जिसके बाद सीबीआई की टीमें लगातार इस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। इसी के साथ सीबीआई की एक टीम ने दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात रहे माखी थाना व पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार दोपहर को लखनऊ बुलाया है।

बताया गया कि कड़ी सुरक्षा में पुलिस ट्रक ड्राइवर आशीष पाल व क्लीनर मोहन श्रीवास को रायबरेली से लखनऊ सीबीआई कोर्ट ले गई है। इसके साथ ही सीबीआई और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन करने भी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रक और स्विफ्ट कार के बीच हुई टक्कर का डेमो कराकर भी देखा जाएगा।
विज्ञापन


रायबरेली चाचा से मिलने जा रही माखी (उन्नाव) की दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सात अगस्त तक नोटिस का जवाब देने के निर्देश हैं।

रायबरेली जिले में ट्रक से हुई कार की टक्कर में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों की मौत के मामले में रायबरेली एआरटीओ की ओर से फतेहपुर एआरटीओ को पत्र भेजा गया है। ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार का लाइसेंस पुलिस को मिला था। उसमें उसका पता फतेहपुर जिले के ललौली थाने का सात आना गांव निवासी लिखा है।

रायबरेली एआरटीओ ने लाइसेंस की कॉपी और कार्रवाई का पत्र भेजा है, जिसमें चालक के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई किए जाने का जिक्र किया गया है। इधर, एआरटीओ ने ट्रक के कागजातों की जांच कराई है।

ट्रक का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट सही पाया गया है। फतेहपुर एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि चालक को नोटिस जारी किया गया है। 7 अगस्त तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें