उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में मंगलवार को एक और नया मोड़ आया। अब पीड़िता की दूसरी चाची को भी विधायक की दहशत का सामना करना पड़ रहा है। पति की हत्या के बाद से किराए के मकान में बच्चों के साथ रह रही हैं। दो माह से जिस मकान में वह किराए पर रह रही हैं उसे मकान मालिक ने खाली करने को कहा है।
विज्ञापन
2 of 7
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
आरोप है कि विधायक पक्ष के करीबियों के दबाव में मकान मालिक ने किरायेदारी की शर्तें पूरी करने के बाद भी उसे मकान खाली करने कहा है। चाची ने डीएम के न मिलने से सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के दूसरे चाचा की 23 जनवरी 2006 को शहर के मोहल्ला कलक्टरगंज में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 7
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
वारदात के बाद मृतक की पत्नी अपने दो बेटे और एक बेटी को लेकर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव में अपने मायके में रही। दो साल मायके में रहने के बाद वह बांगरमऊ में किराए का कमरा लेकर बच्चों के साथ रहने लगी। बच्चों की परवरिश के लिए उसने एक निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता की दूसरी चाची बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं।
4 of 7
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के न मिलने पर सीडीओ प्रेमरंजन सिंह को प्रार्थनापत्र दिया। पत्र के मुताबिक पति की मौत के बाद से वह बांगरमऊ में किराए का कमरा लेकर रह रही है। भतीजी के साथ हुए अन्याय के बाद वह सामने आई तो विधायक के करीबियों को उसकी जानकारी हो गई। उन्होंने अंदेशा जताया है कि विधायक पक्ष के दबाव में मकान मालिक ने उसे कमरा खाली करने की बात कही है।
विज्ञापन
5 of 7
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि जून 2019 से वह इस मकान में रह रही है। चाची ने गुजर बसर और बच्चों के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह को जांच करने को कहा है। पीड़िता की चाची योजना के तहत पात्र होंगी तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
विधायक कुलदीप सेंगर पर आरोप लगाने वाली किशोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दहशत में बटाईदारों ने छोड़ा खेत
दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी चाची ने बताया कि उसके हिस्से में एक बीघा खेत है। विधायक प्रकरण से पहले बटाईदार से मदद मिल जाती थी। इस प्रकरण के बाद विधायक की दहशत में बटाईदार ने भी खेत छोड़ दिया। दूसरा कोई खेत लेने को भी तैयार नहीं है। जिससे अब जीविकोपार्जन में भी कठिनाई हो रही है।
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
घर पर सुरक्षा देख बच्चों को गांव भेजा
दुष्कर्म पीड़िता की चाची ने बताया कि विधायक प्रकरण के बाद से उनके करीबियों को जब से उसके ठिकाने की भनक लगी है, वह दहशत में रहती है। मायके वाले घर में सीआरपीएफ का पहरा देख उसने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें ननिहाल भेज दिया है। अब मकान छिना तो वह बेघर हो जाएगी। कोई उसे मकान देने को तैयार नहीं है।