फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बालू खनन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जिला खनन अधिकारी का हुआ तबादला

Fri, 05 Jul 2019 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव में गांगा में होता अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में गंगा नदी में अवैध बालू खनन को लेकर पिछले महीने सुर्खियों में रहे जिला खनन अधिकारी का दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। प्रतापगढ़ में तैनात खनन अधिकारी को उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सदर तहसील क्षेत्र में गंगा कटरी के बंदीपुरवा और बदरका तुर्किहा गांव के पास दो स्थानों सहित कुछ अन्य स्थानों पर खेत की बालू हटाने की अनुमति लेकर गंगा की धारा के बीच बड़े पैमाने बालू पर खनन किया गया था।

 
विज्ञापन

गंगा में बालू खनन को लेकर बीते माह सुर्खियों में रहा था उन्नाव जिला

मामला चर्चा में आया तो डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने जांच कराई थी। जांच में कानपुर क्षेत्र में बालू खनन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद निदेशालय कि के निर्देश पर कानपुर के खनन निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया था।

उन्होंने झाड़ी में छिपाई गई तीन पोकलैंड मशीनें सीज की थीं। इसके बाद डीएम ने जिले में सभी प्रकार की खनन की अनुमति को रद्द करते हुए जिले में खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उन्होंने खनन निरीक्षकों खनन स्थलों पर दिनरात नजर रखने के निर्देश दिए थे।

साथ ही अवैध डंप भी तलाशने के निर्देश दिए थे। शासन ने जिले के खनन अधिकारी पीके सिंह का तबादला मथुरा कर दिया है। जबकि प्रतापगढ़ जिले में तैनात रहे अनिल कुमार सिंह को उन्नाव का जिला खनन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें