फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दो की हत्या में पिता और तीन पुत्रों को उम्रकैद, तीन ग्रामीणों को भी आजीवन कारावास

Sun, 19 Dec 2021 01:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

2013 में दो लोगों की हत्या की गई थी। मुकदमे की सुनवाई एडीजे 3 में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार को न्यायाधीश अल्पना सक्सेना ने सातों लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में थाने से घर लौटते समय दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सात साल बाद परिजनों को इंसाफ मिला है। एडीजे 3 की कोर्ट में चल रहे मुकदमे में शनिवार को हत्या में दोषी पिता और तीन पुत्रों समेत सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सभी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। बिहार थाना क्षेत्र के बीरमपुर मजरा मौलाना निवासी रामसजीवन अपने भाई सुरेश के साथ 26 जुलाई 2013 को बिहार थाने गया था। दोनों के साथ उनके चाचा देवनारायण, जयनारायण और परिवार के कन्हैयालाल भी थे।

थाने से घर लौटते समय गांव के श्रीपाल उसके बेटे राज किशोर, विनोद, अरविंद ने गांव के राम निहोरे, अमरेश व सियाराम के साथ मिलकर कन्हैया लाल व देव नारायण को रास्ते में डंडा मारकर बाइक से गिरा दिया था और बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


रामसजीवन ने अगले दिन थाना बिहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की सुनवाई एडीजे 3 में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार को न्यायाधीश अल्पना सक्सेना ने सातों लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें