नरेंद्र उर्फ लाला भी हिस्ट्रीशीटर
बृहस्पतिवार की दोपहर गंगाराम ने पत्नी बालेश्वरी, बेटे कमलेश और पत्नी नीलम के साथ मिलकर नरेंद्र को बरामदे के खंभे में रस्सी से बांधा और चारों ने पिटाई की। इससे सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद रस्सी से खोलकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र उर्फ लाला भी हिस्ट्रीशीटर है।
नीलम को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश
उस पर चोरी, लूट और हत्या के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी नन्हा की तहरीर पर गंगाराम, उसकी पत्नी बालेश्वरी, बेटे कमलेश और बहू नीलम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। नीलम को गिरफ्तार किया गया अन्य की तलाश की जा रही है।
बच्चे मांगते रहे पिता की जान की भीख
खंभे में बांधकर पीट रहे नरेंद्र की जान की भीख पत्नी और बच्चे मांगते रहे, लेकिन बेरहमों ने नहीं सुनी। बेहोश होने तक पीटते रहे। घटना के समय नरेंद्र की पत्नी नन्हा और बेटी संगीता घर पर थी। बेटा नितिन स्कूल गया था। पिता को पिटते देख बेटी जान की भीख मांगती रही, लेकिन उसकी नहीं सुनी। दोपहर बाद जब बेटा स्कूल से आया, तो उसने भी मां और बहन के साथ पिता को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन मामा और उनके परिवार ने उसकी भी नहीं सुनी।
साला बोला- आए दिन मांगता था रुपये
हत्यारोपी साले गंगाराम का आरोप है उसकी गंगा एक्सप्रेसवे में तीन बीघा जमीन गई है, जिसका करीब दो करोड़ रुपये मुआवजा मिला है। नरेंद्र आए दिन रुपये मांगता था। न देने पर विवाद करता था। आए दिन हो रहे झगड़े से आजिज आ गए थे।