फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Flood: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी, कई तहसीलें प्रभावित…डीएम-एसडीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 17 Aug 2025 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर 113.030 मीटर तक पहुंच गया है। इससे कई तहसीलें प्रभावित हो गई हैं औरबाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम गौरांग राठी व अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर 113.030 मीटर पर पहुंच गया है। इससे बांगरमऊ, सफीपुर, सदर और बीघापुर तहसीलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से मोहल्लों में भरा पानी - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसडीएम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी करने का निर्देश दिया है। बताया कि प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें