परिवार में विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी
मृतका के पिता संतोष ने बताया कि कोमल की शादी गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी सूरज (25) से तय हुई थी। 16 फरवरी को उनकी गोद भराई की रस्म हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह सूरज ने परिवार में हुए किसी विवाद के बाद अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
तानों से आहत होकर कोमल ने जहर खा लिया जहर
सूचना पर कोमल भी उनके (पिता) साथ, सूरज के यहां गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद महिलाओं ने कोमल को सूरज की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भला-बुरा कहा था। पिता के अनुसार तानों से आहत होकर कोमल ने घर आकर रात में जहर खा लिया।
http://
दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बेटी की मौत से मां शिवकांती, बहन काजल, सुनयना और भाई शिवम बेहाल हैं। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।