फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ट्रांसफार्मर से तेल-कॉपर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में आठ गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Fri, 17 Apr 2026 10:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई में एसओजी और अरवल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले आठ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने चार घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर कस्बे में एसओजी टीम और अरवल पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। बृहस्पतिवार के सुबह चार बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो आरोपियों के गोली भी लगी है। उनके कब्जे से 50 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, घटना में प्रयुक्त कार, 49000 रुपये की नकदी, तीन बंडल कॉपर, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चौकीदार असलम खान की ओर से एक अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज कराया गया था कि 31 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया है। अरवल क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर तेल चोरी की घटना समेत जनपद में बढ़ रही ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी के मामलो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 31 पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर मामलों के खुलासे  के निर्देश दिए थे।

जवाबी फायरिंग में दो को लगी गोली
एसपी के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम ने अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर घटवासा गांव के पास ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की फिराक में खड़े आरोपियों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें सत्येंद्र निवासी ग्राम उनरापुर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद व गजेंद्र निवासी ग्राम नगला कटिक थाना पटियाली जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए है।
विज्ञापन

http://



पुलिस ने चार घटनाओं का किया खुलासा

इनके अलावा पुलिस टीम ने प्रवेश, सुरेंद्र, अनूप निवासी ग्राम उनरापुर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद व हरपालपुर थाना क्षेत्र के अजतूपुर गांव निवासी मुनेंद्र रोहित व अजय को मौके से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उमरौल पोखरी रोड पर 250 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वायल चोरी करने, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चांदमारी गांव स्थित 400 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, ग्राम खेतई स्थित 250केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल कोर बाइंडिंग बुसिंग रॉड चोरी करने के मामले का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें