फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत

Tue, 12 May 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद जान चली गई। दोनों लखनऊ के रहने वाले थे। औरास के राई गांव से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों लखनऊ जिले के रहने वाले थे। औरास थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लखनऊ जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। हादसे चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के जलियामऊ गांव निवासी धनीराम (55) के औसास थाना क्षेत्र के राई गांव निवासी रिश्तेदार का निधन हो गया था। मंगलवार को सुबह वह लखनऊ के ही पारा थाना के खुशहालगंज निवासी दामाद संजय (35) के साथ उनकी बाइक से राई गांव गए थे। अंतिम संस्कार के बाद रात करीब 9:30 बजे दोनों बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। आगरा एक्सप्रेसवे पर शाहपुर तोंदा गांव के पास सर्विस लेन पर सामने से आ रहे किसी वाहन बाइक में टक्कर मार दी। इससे ससुर-दामाद सड़क पर गिर गए और वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक संजय की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से नाम-पता की जानकारी कर पारा थाना पुलिस की मदद से परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर पहुंचे धनीराम के बेटे विपिन ने बताया कि उनके पिता और बहनोई प्राइवेट नौकरी करते थे। पति और दामाद की मौत से छेदाना बेहाल हैं। संजय की पत्नी निशा, बेटा अभिषेक, अंश और बेटी महक का भी बुरा हाल है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें