सिर पर चार-पांच वार किए गए हैं
वृद्ध के सिर पर चार-पांच वार किए गए हैं। इस दौरान खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर शिवपुर माइनर से मगरायर जाने वाले रास्ते की तरफ गया और फिर लौट आया। काफी समय से मायके में रह रही मृतक की पत्नी राजकुमारी, बेटा संदीप और सास सुखदेई भी पहुंची।
पूछताछ में बेटे ने या अन्य परिजनों ने किसी से कोई विवाद या रंजिश से इन्कार किया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप या शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी कि हत्या लोहे के रॉड या डंडे से की गई। मामले की जांच चल रही है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। -माया राय, सीओ
छोटे भाई के साथ रहता था, पत्नी बेटे के साथ मायके में रह रही थी
मृतक गेंदालाल रैदास, छोटे भाई राम खेलावन के साथ सरसों गांव में रहता था। जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी बेटे संदीप के साथ अपने मायके अकवाबाद गांव में मां सुखदेई के साथ रहती थी। छोटे भाई राम खेलावन की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके कोई संतान नहीं है। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी नहीं की। दोनों भाई घर में एक साथ रहते थे। दोनों भाइयों के बीच एक बीघा आठ बिसुआ जमीन है।
घटना के पीछे संपत्ति विवाद या रिश्तों में दरार हो रही जांच
हत्या की घटना में संपत्ति का विवाद या रिश्तों में दरार वजह है या कुछ और पुलिस संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जमीन, पारिवारिक संपत्ति और हाल के महीनों में किसी से विवाद, पारिवारिक रिश्ते आदि के बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लिया है।
सीडीआर खंगाल रही है पुलिस
उसकी सीडीआर (कॉल डाटा रिकार्ड) खंगाल रही है। साथ ही रविवार रात घटना स्थल या आसपास कितने मोबाइल फोन सक्रिय रहे इसका भी ब्योरा जुटा रही है। हालांकि पुलिस, कोठरी में किसी के चोरी के इरादे से कोठरी में घुसने किसान द्वारा पहचान लिए जाने से उसकी हत्या करने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।