फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पेड़ की डाल गिरने से टूटा बिजली का पोल, बच्चे की मौत, मां के साथ ननिहाल आया था मासूम

Sun, 03 Mar 2024 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बीघापुर में बारिश और तेज हवा चलने से पेड़ की डाल बिजली के तार पर गिर गई। तेज झटके में बिजली का खंभा टूट गया। चपेट में आकर छह साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मां के साथ ननिहाल आया था। बारासगवर थाना के गांव चिलौली निवासी शिव गोपाल यादव का इकलौता बेटा रौनक (6) मां शालू के साथ नाना रामलखन यादव के यहां नंदुलन खेड़ा आया था।

विज्ञापन


रविवार देर शाम रौनक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बारिश और तेज हवा चलने से घर के पास स्थित एक पेड़ की मोटी डाल बिजली की लाइन पर गिर गई। तेज झटका लगने से सीमेंट का पोल टूटा और खेल रहे रौनक के ऊपर गिर गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खंभा हटाकर बच्चे को निकाला और जिला अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। बच्चे का पिता शिव गोपाल यादव ट्रक ड्राइवर है। परिजनों ने घटना की सूचना पिता को दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें