फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में शोभायात्रा: आठ किलोमीटर तक शिव भक्तों का रेला, डीएम और एसपी ने रवाना की बरात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Sun, 15 Feb 2026 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव में आठ किमी लंबी भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ सदर विधायक और डीएम-एसपी ने किया। मनमोहक झांकियों के साथ निकली इस बारात में भारी भीड़ उमड़ी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
उन्नाव में शोभायात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में महाशिवरात्रि के महापर्व पर रविवार को उन्नाव शहर शिवमय हो गया। शहर में परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भव्य शिव शोभायात्रा ने इस बार भी भव्यता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब आठ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आस्था का ऐसा सागर उमड़ा कि शहर की सड़कें छोटी पड़ गईं।

विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश का पूजन किया। पूजन के पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

Trending Videos

झांकियों ने मोहा मन, उमड़ी भारी भीड़
इस दौरान हर-हर महादेव  के जयघोष से आसमान गूंज उठा।विशाल शिव बरात में एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। शिव तांडव, शिव-पार्वती विवाह, और राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों वाली झांकियां भी लंबी कतार में शामिल रहीं।

विज्ञापन

http://

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा

शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा ठंडाई, शरबत, फलाहार और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरी यात्रा मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए कंट्रोल रूम से की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें