फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव डबल सुसाइड: पहले पत्नी ने लगाया फंदा, फिर ड्यूटी पर फौजी ने दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 Jun 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव के दांदामऊ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जिसकी खबर मिलते ही कोलकाता में तैनात उसके फौजी पति ने भी जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शैलेंद्र और साधना की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के दांदामऊ गांव में पांच दिन पहले सैन्यकर्मी पति के साथ ससुराल आई महिला का शव फंदे से लटका मिला। इसका पता लगते ही कोलकाता के पानागढ़ में सेना की मेडिकल कोर में तैनात सूबेदार पति ने भी आत्महत्या कर ली। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के गांव दांदामऊ निवासी शैलेंद्र पांडेय  (40) सेना मैं सूबेदार के पद पर तैनात हैं। 12 साल पहले उनकी शादी कानपुर निवासी साधना (38) से हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही वह पत्नी को लेकर साथ चले गए थे। शैलेंद्र के बड़े भाई मनोज पांडेय ने बताया कि परिवार में 27 जून को चचेरे भाई की शादी है।

http://



दोनों ने आत्महत्या कर ली

पांच दिन पहले शैलेंद्र अपनी पत्नी को यहां छोड़कर छुट्टी बढ़वा कर जल्द ही वापस आने की बात कही थी, लेकिन साधना इस पर तैयार नहीं थी। इसी से नाराज होकर उसने मंगलवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर शैलेंद्र ने ड्यूटी स्थल पर आत्महत्या कर ली।

बहन की हत्या करने का लगाया आरोप
देर रात सीओ का फोन आने पर घटना का पता चला। एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। पिता भाई का शव लेने कोलकाता निकले हैं। उधर, मृतका के कानपुर निवासी भाई अनुज मिश्रा ने ससुरालीजनों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जेठ ने बताया की शादी के छह महीना बाद भी साधना ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो बच्चों में यथार्थ और शानवी हैं।  कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें