सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा जारी किया है। डीएम ने पीड़िता की मां के नाम से चेक लखनऊ के डीएम को भेजा है। मालूम हो कि गुरुवार को उन्नाव कांड की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता को 25 लाख रुपये मुआवजा तत्काल देने का आदेश दिया।
शीर्ष अदालत के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने आनन फानन में धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। गुरुवार शाम जिला प्रशासन ने चेक जारी कर दिया। डीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां के नाम से 25 लाख रुपये का चेक लखनऊ के डीएम को भेजा है। क्योंकि इस समय पीड़िता का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। उनकी मां व परिवार के लोग वहीं मौजूद हैं।