फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: फैसले से नाखुश होकर प्रधान के पति पर किया जानलेवा हमला, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jul 2020 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घायल प्रधान पति दामोदर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच नाली विवाद के कराए गए फैसले से नाखुश एक पक्ष के लोगों ने प्रधान के पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीने में गहरा घाव होने से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रधान ने गांव के तीन लोगों पर पति पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं। बारासगवर थाना क्षेत्र के सगवर गांव निवासी धर्मेंद्र धानुक व रिंकू धानुक के बीच बुधवार को नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया।

ग्राम प्रधान सीमा देवी और उनके पति दामोदर निर्मल ने दोनों पक्षों को आमने-सामने कर विवाद का निपटारा करा दिया। प्रधान सीमा देवी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे रिंकू पक्ष से अखिलेश निर्मल परिवार के लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और गलत फैसला करने की बात कह गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


पति दामोदर निर्मल ने गाली-गलौज का विरोध किया तो अखिलेश ने साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला बोल दिया। प्रधान सीमा देवी ने बताया कि सीने में गहरा जख्म होने से उनके पति दामोदर वहीं गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने प्रधान सीमा देवी की तहरीर पर अखिलेश निर्मल, राकेश व शैलेश निर्मल के खिलाफ जानलेवा हमले व गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें