फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव, परिजनों ने युवती पर लगाया गला घोंटकर हत्या करने का आरोप

Mon, 20 Feb 2023 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी युवक का शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पड़ोसी गांव निवासी एक युवती पर संदेह जताते हुए हत्या कर शव फिकवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
कस्बा निवासी शुभम राजपूत (19) का शव संदिग्ध हालातों में घर से दो किलोमीटर दूर हसनापुर रोड पर सोमवार सुबह पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पुलिस ने बगैर परिजनों को सूचना दिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर शुभम की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोस के एक गांव निवासी युवती पर संदेह जताते हुए गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि युवती ने ही फोन कर शुभम को बुलाया था। परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में जल्दबाजी करने के आरोप लगाए है, स्थानीय लोगों में भी आशनाई को लेकर हत्या किये जाने की चर्चा रही। एसओ अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें