फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दी धमकी, कई बार की हैवानियत

Mon, 20 Feb 2023 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी के साथ होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बर्रा विश्वबैंक निवासी आदित्य साहू उर्फ विराज ने इंस्टाग्राम के जरिये बेटी से दोस्ती की। 13 फरवरी को आदित्य ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोप है कि होटल में उसने अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर बेटी को नशीली सिगरेट पिला दी, जिससे वह अचेत हो गई। दुष्कर्म करने के साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी विराज ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि 20 फरवरी से उसकी परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। उसे मानसिक रूप से परेशान देख परिजनों ने पूछताछ की तब सच्चाई सामने आई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें