फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Cylinder Blast: गैस रिसाव से सिलेंडर में धमाका, दीवारें दरकीं...गृहस्थी जलकर राख, आधे घंटे में पाया काबू

Thu, 31 Aug 2023 09:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी जांच की है। हालांकि, दमकल के देर से पहुंचने की बात को फायर स्टेशन प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सूचना मिलते ही कर्मी पांच मिनट में दमकल लेकर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
,unnao cylinder blast - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे में माढ़ापुर मार्ग निवासी ततियापुर के ग्राम प्रधान के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में ग्राम प्रधान व उनका बेटा झुलस गए। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार ने घटना की जांच की।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततियापुर के प्रधान मनीराम यादव कस्बे में माढ़ापुर मार्ग पर रहते हैं। उनकी पत्नी शर्मिला यादव बांगरमऊ ब्लाक के ही कुंडा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। गुरुवार दोपहर शर्मिला पहली मंजिल पर रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म हो गया।
दूसरा सिलेंडर लगाने के बाद गैस जलाते ही आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मनीराम उनका बेटा अरिहंत भी झुलस गए। आग विकराल होती देखकर मनीराम, पत्नी शर्मिला, बेटी मानवी और बेटे अरिहंत को लेकर घर से बाहर आ गए। फोन पर सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची।

विज्ञापन

कई मकानों की दीवारें दरक गईं
इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट होने से कई मकानों की दीवारें दरक गईं। रसोई की ग्रिल टूटकर रास्ते में गिरी तो उसकी चपेट में आकर मिठाई खरीदने दुकान जा रहे अलमपुर रेतवा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर और उनका बेटा अंकित चपेट में आकर चुटहिल हो गए।

आधा घंटा की मशक्कत के बाद पाया काबू
दमकल न पहुंचने पर अरिहंत भाग कर फायर स्टेशन पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद दमकल पहुंची और करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी जल चुकी थी। नायब तहसीलदार साक्षी राय ने मौके पर पहुंचकर गृह स्वामी से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

फायर स्टेशन प्रभारी ने सिरे से खारिज किया
कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी जांच की है। हालांकि, दमकल के देर से पहुंचने की बात को फायर स्टेशन प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सूचना मिलते ही कर्मी पांच मिनट में दमकल लेकर पहुंच गए थे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें