उन्नाव कांड में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने गृहमंत्री को पत्र लिखा है। कुलदीप सेंगर की बेटी ने केस की पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है। गृहमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि पीड़िता के साथ कुछ अनहोनी हुई तो फिर मेरे पिता पर दोष डाला जाएगा।
उन्नाव दुष्कर्म प्रकरण में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर मुकदमे की शिकायतकर्ता व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई है कि अगर पीड़िता के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो पहले की तरह एक बार फिर सारा दोष उनके पिता पर डाल दिया जाएगा।
कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने गृहमंत्री अमित शाह को भेजे गए पत्र में बताया है कि हाल के दिनों में शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया पर कहा है कि वह (पीड़िता) आत्महत्या कर सकती हैं या उनकी हत्या हो सकती है।
यह भी कहा है कि अगर कुलदीप सेंगर को जमानत मिलती है या रिहा किया जाता है तो उसका परिवार आत्मघाती कदम उठा सकता है। ऐश्वर्या के अनुसार, इस तरह के बयान एक सामान्य नागरिक और एक बेटी के रूप में उन्हें भय से भर देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 2018 में मुख्यमंत्री आवास के सामने हुए आत्मदाह प्रयास का उल्लेख करते हुए लिखा कि उस समय भी मीडिया दबाव में उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और गिरफ्तारी हुई, जबकि संबंधित तिथि पर उनके पिता की मौजूदगी को लेकर जांच न्यायालय में लंबित थी।
ऐश्वर्या सेंगर ने सड़क दुर्घटना मामले का भी जिक्र किया, जिसमें शिकायतकर्ता के परिजनों की मौत हुई थी। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि जुलाईज्ञ 2019 को रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच सीबीआई, आईआईटी दिल्ली की समिति, सीएफएसएल ने की थी।
'पिता को उस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है'
सभी ने इसे दुर्घटना बताया था और अदालत भी इस मामले में उनके (ऐश्वर्या) पिता को आरोपों से मुक्त कर दिया था। राज्य सरकार और ना शिकायतकर्ता की ओर से फैसले के खिलाफ कोई अपील की गई, इसके बाद भी पिता को उस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
इससे पहले 2018 में शिकायतकर्ता ने परिवार के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया था। ऐश्वर्या ने बताया कि परिवार को लगातार मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार का निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार प्रभावित हुआ है और किसी तरह की कानूनी राहत पर विरोध-प्रदर्शन होने लगते हैं।
ऐश्वर्या सेंगर ने बताया है कि पत्र किसी के प्रति पूर्वाग्रह से प्रेरित नहीं है, बल्कि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने, मानवीय संवेदनशीलता बनाए रखने और भविष्य में किसी और गंभीर अन्याय से बचने की विनम्र अपील करने के लिए लिखा है।
कांग्रेस जिला सचिव ने छोड़ी पार्टी, बताया राहुल गांधी दे रहे असत्य का साथ
उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव कुलदीप सिंह ने पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए जिलाध्यक्ष को अपना पत्र दिया है। उन्होंने इसके पीछे पार्टी के नेताओं द्वारा भ्रामक बयानों को वजह बताया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने सच्चाई से अनभिज्ञता या राजनीतिक कारणों से इस प्रकरण में हमेशा असत्य का साथ दिया है।
इस प्रकरण में मुकदमे की वादी (पीड़िता की मां) को पिछले चुनाव में टिकट देकर प्रत्याशी बनाया और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और 1500 वोट मिले थे। पत्र में लिखा है कि उनके मन में असीम वेदना है।
मैं सच के साथ हूं: कुलदीप
मैं सच के साथ हूं, अपनी अंतरआत्मा की आवाज को साक्षी मानकर कांग्रेस पार्टी में जिला सचिव का पद छोड़ रहा हूं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिला सचिव के पार्टी से त्यागपत्र दिया है।