फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: कार सवार ने अचानक खोला दरवाजा, बाइक टकराने से सड़क पर गिरी युवती को ट्रक ने कुचला

Wed, 11 Mar 2026 12:20 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: ट्रक में फंसकर शव 50 मीटर घिसटा शव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गेस्ट हाउस के सामने हादसा हुआ।
विज्ञापन
प्रज्ञा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीपुर कस्बे में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गेस्ट हाउस के सामने कार सवार ने अचानक दरवाजा खोल दिया। शादी से लौट रहे बाइक सवार पिता, उनकी बेटी और भतीजी कार के दरवाजे में टकरा कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर भतीजी की मौत हो गई। पिता-पुत्री को हल्की चोटें आई हैं। युवती का शव ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने कार सवार और ट्रक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा मोहल्ला निवासी सोनू पांडेय मंगलवार को बेटी आद्या (24) और भतीजी प्रज्ञा (26) पुत्री सुशील पांडेय को बाइक पर बैठाकर वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बे के बाहर गेस्टहाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी कार में सवार युवक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक उसमें टकरा गई। टकराते ही सोनू और बेटी आद्या सड़क के बाएं तरफ गिरे जबकि दरवाजा लगने से प्रज्ञा दाहिनी ओर सड़क पर गिरी और बांगरमऊ की ओर से आ रहे ट्रक में फंस कर प्रज्ञा करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और गेस्ट हाउस संचालक की ओर से सड़क पर कराई जा रही वाहनों की पार्किंग और यातायात प्रभावित होने के बाद भी पुलिस की ओर से अनदेखी करने पर सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


चाचा सोनू ने बताया कि प्रज्ञा प्राइवेट कॉलेज में शिक्षिका थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बेटी की मौत से पिता सुशील, मां ओमलता, छोटे भाई विनायक, श्लोक व अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है और ट्रक भी कब्जे में है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें