फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राम मंदिर चंदा चोरी पर BJP MLA का तीखा हमला, बोले- चोरों को होगा कैंसर, सपा पर साधा निशाना, कही ये बात

Wed, 01 Jul 2026 03:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी करने वालों को कैंसर और सजा-ए-मौत मिलने का दावा किया है। साथ ही, उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव के रामनगरी वाले बयान को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अनिल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच उन्नाव की पुरवा विधानसभा से  भाजपा विधायक अनिल सिंह के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो तीन दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान मंच से भाजपा विधायक अनिल सिंह का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि भाजपा विधायक अनिल सिंह अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब वह अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा मे हैं। विधायक ने पुरवा में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से जनता और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर तीखे शब्दों में चेतावनी दी।

http://



दंड देने का काम करेगी भाजपा सरकार

उन्होंने कहा की जिन लोगों ने मंदिर में चोरी किया होगा, उनको कैंसर हो जाएगा और एक साल में उन्हें भगवान की तरफ से सीधे सजा-ए-मौत होगी। भाजपा विधायक ने कहा की चोरों को हम नहीं रोक सकते। घर में जेवर चुराने वाले भी हमारे परिवार के ही लोग होते हैं। राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों को दंड देने का काम भाजपा सरकार करेगी।
विज्ञापन

जो दर्शन करने नहीं गए, वो कह रहे है कि हम रामनगरी बनाएंगे
ऐसा दंड देगी कि उनकी सात पुस्तें याद करेंगी। आरोप लगाते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के लोग चुट्टे है, जमीन हड़प लेना, राशन बेच लेना, गरीबों का हक छीनते आए हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो रामलला के दर्शन करने नहीं गए वो एक्स पर कह रहे है कि हम रामनगरी बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें