फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तालाब में मछली पकड़ना पड़ा महंगा, दलदल में फंसने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 01 Jul 2026 01:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे के एक तालाब में मछली पकड़ने गए दो युवकों में से एक की दलदल में फंसकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने गए दो युवकों में से एक की दलदल में फंसकर डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी दो युवक बुधवार को पास के ही एक तालाब में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के दौरान अचानक एक युवक का पैर गहरे दलदल में फंस गया।

विज्ञापन

http://



काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला

दलदल अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। साथ गए दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें