फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पर बाइक सवारों की स्टंटबाजी, थाना प्रभारी बोले- वीडियो की कराई जा रही है जांच, युवकों की तलाश

Tue, 24 Jun 2025 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवारों का स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस बाइक का नंबर पता लगाने और युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो युवकों का बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस, बाइक का नंबर और चला रहे युवकों का पता लगाने में जुटी है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बाइक पर हाथ छोड़कर पीछे बैठे युवक की गोद में लेटकर बाइक दौड़ा कर स्टंट कर रहा है।

विज्ञापन

यह वीडियो सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशा खेड़ा गांव के पास का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोहरामऊ थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। अगर उनके क्षेत्र का है, तो कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में 22 जून को एक मोडिफाइड बाइक से स्टंट करते युवक को नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने पकड़ा था। बाइक सवार का दस हजार रुपये का चालान करते हुए हिदायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें