फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: हाईवे पर वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल, हटिया मेला देखकर लौट रहे थे

Mon, 10 Nov 2025 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई जबकि भांजा घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दोनों हटिया मेला देखकर लौट रहे थे। असोहा थानाक्षेत्र के उतरौरा गांव निवासी सोनू (20) पुत्र रामचंद्र रविवार को सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सरौती गांव निवासी चचेरे बहनोई के घर आया था। वहां से भांजे राजा (15) पुत्र संतोष के साथ बाइक से लखनऊ के बनी गांव में लगे हटिया मेला देखने गया था।

विज्ञापन


रविवार देर शाम लौटते समय सोहरामऊ कस्बे से पहले ही हाईवे पर वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। परिजनों के आने के बाद उन्होंने दोनों घायलों को लखनऊ के बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। भांजे राजा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। भांजा घायल है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें