उन्नाव जिले में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास बुधवार रात 10 बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत हो गई। बाइक चला रहे मामा और पीछे बैठी मौसी घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें गंजमुरादाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मामा को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौसी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव भड़वल निवासी साहिल (21) पुत्र सहमुल्ला अपने मामा इरफान (30) पुत्र मोहमदहसन और मौसी मल्लावां क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी फकरूम (41) पत्नी असलम के साथ बुधवार रात बाइक से लौट रहे थे। हरदोई- उन्नाव मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास वाहन की टक्कर तीनों घायल हो गए।