फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: पहले ट्रैक्टर से टकराया ट्रेलर, फिर बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत और नौ घायल

Wed, 18 Jun 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पुरवा-मौरावां मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराने के बाद तेज रफ्तार  ट्रेलर ने बाइक और ई-रिक्शा में भी टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और ई-रिक्शा सवार आठ लोग घायल हो गए। कोतवाल  अमरनाथ यादव ने बताया कि ट्रेलर कब्जे में है। चालक फरार है।
विज्ञापन
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास मंगलवार सुबह 10 बजे अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार को रौंद दिया और भगाने में ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सहित ई-रिक्शा में बैठी आठ सवारियां घायल हो गईं।

विज्ञापन

घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौरावां की ओर से मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर उन्नाव की ओर आ रहा था। तुसरौर गांव के पास ट्रेलर ने पहले सामने से आ रहे हैं ट्रैक्टर में टकराया और फिर बाद में बाइक टक्कर लगने से पूरनदासखेड़ा निवासी आशीष (35) पुत्र शिवप्यारे और उसके (10) साल के बेटे अंशुमन की मौत हो गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
वहीं, पत्नी ममता (33)  घायल हो गईं। भागने में  ई-रिक्शा में टक्कर लगने से वह खंती में उतर गया। इसमें चालक मझखोरिया निवासी अमन अवस्थी, बीघापुर कठार की उर्मिला, मियांटोला की सबा, बारासगवर के नरपतिखेड़ा की शगुन, जमीलूनिशा उनकी  दो बेटियां अलसिफा और अल्फिया गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।  डाक्टर ने  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल  अमरनाथ यादव ने बताया कि ट्रेलर कब्जे में है। चालक फरार है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें