Unnao News: मरौंदा-पनपथा मार्ग पर पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उन्नाव जिले में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तीस फिट गहरी खंती में पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई, जबकि साथ बैठे मजदूर को चोटें आई हैं। जनपद रामपुर के थाना शाहबाद के गांव भुड़ासी निवासी मिंटू लोधी पुत्र चोखे (28) पनपथा गांव में चल रहे बिजली के पोल लगावाने का काम करा रही कंपनी के माध्यम से मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह वह पनपथा से ट्रैक्टर लेकर मरौंदा मझवारा गांव आपने साथी भूरे के साथ किसी काम से आया था। दोपहर में वहां से वपास आते हुए मरौंदा-पनपथा मार्ग पर पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग तीस फीट गहरी खंती में पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा मिंटू उसके नीचे दब गया। उसके साथी व आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।