तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी
बिहार-पुरवा मार्ग पर भादिहा गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमशंकर और बिटोला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दो किलोमीटर तक डंपर का पीछा भी किया
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ने डंपर का करीब दो किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। डंपर का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।