फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: यमुना किनारे मिला अज्ञात युवती का शव; नीली जींस-काली कुर्ती पहने है, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2026 03:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे करीब अज्ञात युवती का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यमुना किनारे मिला अज्ञात युवती का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम शनगढ़ के पास यमुना नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे शंकरपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी के बालू घाट किनारे एक युवती का शव बहकर आ गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है।

कुछ समय पुराना लग रहा है शव
युवती ने आसमानी रंग की जींस तथा सफेद डिजाइन वाली काली कुर्ती पहन रखी थी। पैरों में गेरुआ रंग की चप्पलें थीं। प्रथम दृष्टया शव कुछ समय पुराना लग रहा है, जो नदी के बहाव के साथ घटनास्थल तक पहुंचा हो सकता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आसपास के थानों और क्षेत्रों में मृतका के हुलिए की सूचना प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की अपील- युवती के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल सूचित करें
शंकरपुर चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवती के संबंध में कोई जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें