Unnao News: पुरवा-अचलगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उन्नाव जिले में पुरवा-अचलगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह नौ बजे मौरंग लदे डंपर से कुचल कर दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक, डंपर छोड़कर भाग गया। अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा नथई सिंह गांव निवासी अभय सिंह (23), साथ ही रहने वाले मौसेरे भाई सुधांशु सिंह (12) को दवा दिलाने गया था।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे बाइक से घर लौटते समय, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हादसा हुआ। डंपर का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।