http://
बस्ती डिपो की रोडवेज बस
49 सवारियों को बिठाकर रविवार भोर कानपुर जा रही थी। लखनऊ- कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक ढाबे के सामने सड़क घेरकर खड़े डंपर में बस पीछे से भिड़ गई। घटना के समय यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाका होने से वह डर गए खून निकलता देख चीख पड़े।
डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया
हादसे में बस्ती जिले के विक्रमजीत परशुरामपुर निवासी विक्रमजीत चालक देवी प्रसाद (35) पुत्र इंद्रजीत गंभीर घायल होने के साथ 18 सवारियों को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया
अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर घायल सवारी रशीद (24) और दिनेश (48) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि चालक ढाबे में खाना खाने के लिए रुका था। तभी हादसा हो गया। घटना में बस चालक की मौत हुई है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
हादसे में इन यात्रियों को आई हल्की चोटें
बस परिचालक सुनील कुमार चौहान के साथ रामचेत (70), हरिश्चंद्र (42), ब्रजलता (40), वैष्णवी (23), अनन्या (20), शोभित (20), विकास (19), इंद्रपाल (20), कलावती (60), अमृतराज (19), सुमित्रा (28), कलावती (70), पंकज (44), मनीषा (27), सत्यम (21) और रामू (30) घायल हुए हैं। सभी घायल बस्ती, गोंडा, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और कानपुर के रहने वाले हैं।