फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर पकड़ा गया, बाएं पैर में लगी गोली…साथी भाग निकला, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बेहटा-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल हुआ बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बेहटा-बांगरमऊ मार्ग पर गोशाकुतुब नहरपुल के पास बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला। जानकारी के अनुसार, बेहटामुजावर थाना पुलिस और एसओजी टीम बुधवार रात 10 बजे नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक में सवार दो युवक आते दिखाई दिए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रुकने को कहा तो पुलिस पर फायर कर भगाने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि साथी बांगरमऊ की ओर भाग निकला। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि घायल ने पूछताछ में अपना नाम निसार उर्फ चांद निवासी मधौकी थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर बताया। भागे साथी का नाम शाहरुख निवासी बकौठी थाना अरोल जिला कानपुर देहात बताया है।

विज्ञापन

तमंचा, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद
निसार ने बेहटामुजावर के माखनखेड़ा स्थित प्राइमरी विद्यालय से टैब और गोसाकुतुब से दुकानों में नकदी और चोरी की बात स्वीकार की है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले चोरी की घटनाएं हुई थीं। उसमें यह वांछित थे। घायल के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी के 7520 रुपये, प्राइमरी विद्यालय से चोरी हुआ टैब बरामद हुआ है।  गिरफ्तार किए गए आरोपी पर  बिहार में दुकान में चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मुकदमें, फतेहपुर में बंदूक चोरी व दुकानों में चोरी के दो अन्य मुकदमें दर्ज हैं। घायल का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें