फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव में मौत बनकर गिरी बिजली, 4 लोगों की सांसें थमीं और 5 घायल

Tue, 29 May 2018 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तूफान ने एक बार फिर लोगों को अपना निशाना बनाया है
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में सोमवार की शाम तेज आंधी और बारिश ने कहर ढा दिया। यहां बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है 5 लोग घायल हैं। तेज आंधी और बिजली गिरने से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा।  एक्शन लेते हुए डीएम ने राहत-बचाव दल को मौके पर भेजा है। इस आदेश के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले 4 दिन से चढ़ते मई के तापमान ने हालत ऐसी कर दी है कि पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक शहर दर शहर रिकार्ड तोड़ती तपिश से त्राहि-त्राहि मची हुई है। पानी की कमी है, बिजली का संकट है और आसमान से जैसे अंगारे बरस रहे हैं।तपती गर्मी और लगातार बिगड़ रहे मौसम को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ तूफान आ सकता है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें