फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक: छह माह बाद मस्जिदों में पढ़ी जुमे की नमाज, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी

विज्ञापन
नमाज से पहले हुई स्क्रीनिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना काल में लॉकडाउन और इसके बाद अनलॉक के बाद आम नमाजियों के लिए खुली मस्जिदों में शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज पढ़ाई गई। यहां पर बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। भीड़ ज्यादा होने से कई मस्जिदों में दो बार जमात के साथ नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए कई मस्जिदों के बाहर नमाजियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई। सिर्फ 100 लोगों की भीड़ की अनुमति होने से अधिकतर लोग मस्जिदों में प्रवेश के लिए नमाज के तय समय से काफी पहले पहुंच गए। 100 नमाजियों की संख्या पूरी होने पर कमेटियों ने मस्जिदों के गेट बंद करा दिए।

नमाज बाद कोरोना से निजात और लॉकडाउन से पैदा हुई तंगहाली को दूर करने की खास दुआ हुई। लॉकडाउन के दौरान भी मस्जिदों से अजान और नमाज होती रही लेकिन सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा करते थे। इसमें मस्जिद के इमाम, मोअज्जिन और कमेटी के तीन सदस्य शामिल होते थे।
विज्ञापन


बाकी नमाजियों के लिए मस्जिदें बंद थीं। यही वजह रही कि रमजान में तरावीह, ईद और बकरीद में भी ईदगाहों में नमाजें नहीं हुईं। वहीं, लंबे समय के बाद जुमे की नमाज पढ़ने का मौका पाए नमाजियों की आंखें मस्जिदों में दाखिल होते ही भर आईं।

नई मस्जिद में शहरकाजी मौलाना रियाज अहमद हशमती ने, एहसनुल मदारिस जदीद मस्जिद में मुफ्ती रफी अहमद निजामी, गुलाब घोसी मस्जिद में मौलाना अब्दुल रज्जाक, जामा मस्जिद शफियाबाद में मौलाना कासिम हबीबी और घंटाघर बड़ी मस्जिद में मुफ्ती उसमान ने दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें