फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 29 May 2022 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव नदी में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के एक गांव में रविवार सुबह नदी में अज्ञात महिला का शव उतराता मिला है। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। शव काफी दिनों पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर ग्राम फगुआ के पास ईशन नदी में महिला का शव उतराता मिला। यह खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई और कुछ ही देर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। 
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव काफी सड़ा हुआ है और शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शव पिछले कई दिनों से नदी में पड़ा हुआ था। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता हाल नहीं हुई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव काफी दिनों पुराना लग रहा है। महिला की शिनाख्त के लिए शव मर्चरी में रखवाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें