हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर घायल हिमांशु को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ. दिव्यांशु चंद्रा ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा। बता दें कि मृतक के दो बच्चे है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।