फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: अज्ञात चोरों ने मंदिर से पार किए घंटे, सीओ बोले- जल्द होगा खुलासा, पहले भी निशाना बना चुके हैं बदमाश

Thu, 02 Nov 2023 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके पहले भी इसी मंदिर को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
इसी मंदिर में हुई है चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा कस्बे में ठंड का मौसम आते ही पुलिस की गश्त की पोल खुलने लगी है। जिले में चोर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे है। बीती रात आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया में बने देवी के मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर में लटके हुए घंटों की चोरी कर ली।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह भक्तगण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे, तो लटके मंदिर में घंटा न पाकर लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।  मौके पर सीओ कालपी और आटा एसओ के साथ फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया में दुर्गा मां के मंदिर मे करीब एक क्विंटल 50 किलो बजन के पीतल के घंटा लटके हुए थे। बुधवार की रात में चोरों ने मंदिर में लटके हुए घंटो की चोरी कर ली। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें