फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर विवि की शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने वाली महिला शिक्षिका डॉ. ममता सागर को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। विवि प्रशासन ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

यूआईईटी में बायोइंफॉर्मेटिक्स की प्रोफेसर डॉ. ममता को कुलपति के निर्देश पर सस्पेंड किया गया है। आरोप है कि परीक्षा ड्यूटी लगने के बावजूद बिना जानकारी डॉ. ममता अनुपस्थित थीं। उन पर परीक्षा के दौरान और प्रश्नपत्र बनाने में भी लापरवाही बरतने का आरोप है। जिस दिन परीक्षा हुई, उस दिन तक प्रश्नपत्र ही तैयार नहीं मिला। विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि डॉ. ममता सागर के खिलाफ लगातार लापरवाही की शिकायत आ रही थी। डॉ. ममता ने जवाब दे दिया है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें