फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि कैंपस ने पुरुष और महिला हैंडबॉल में जीते खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 35 और महिला वर्ग की 23 खिलाड़ियों समेत कुल 58 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विवि कैंपस की टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के मुकाबलों में विवि कैंपस के बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बंशी कॉलेज को 35-25 से मात देकर खिताब जीता। महिला वर्ग में विवि कैंपस की टीम ने बंशी कॉलेज की टीम को 30-12 से पराजित किया। संचालन हरप्रीत सिंह, अनुज सिंह, शुभम यादव व दीक्षा साहू ने किया। विजेता टीमों को शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय, खेल सुविधा निदेशक डॉ. श्रवण कुमार यादव, खेल सचिव शुभम हजारिया ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर संजय यादव, नवल कुमार झा, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. निमिषा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें